जम्मू में कश्मीरी समाज का जोरदार प्रदर्शन
- DSS Admin
- May 09, 2026
जम्मू,, 09 मई (हि.स.)।
युथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज ने जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास और 15,000 नौकरियों की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने कहा कि विस्थापित कश्मीरी परिवारों के पुनर्वास के लिए सरकार को स्पष्ट नीति बनानी चाहिए ताकि वे अपने घरों की ओर सुरक्षित और सम्मानजनक वापसी कर सकें।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि कश्मीरी पंडित युवाओं के लिए 15,000 नौकरियों की व्यवस्था की जाए जिससे उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।
संगठन ने सरकार से विस्थापितों की घर वापसी नीति को स्पष्ट करने और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

