पतंजलि ऋषिकुल के बारहवीं कक्षा के छात्रों ने हर विषय में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- DSS Admin
- May 13, 2026
प्रयागराज, 13 मई (हि.स)। बुधवार को सी.बी.एस.ई के बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम की घोषणा ने बच्चों में उत्साह एवं उमंग भर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानन्द सिंह ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पतंजलि ऋषिकुल सदैव शैक्षिक उत्कृष्टता एवं अच्छे मानव के निर्माण के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के कठिन परिश्रम की प्रशंसा की।
विद्यालय की उपाध्यक्षा डा. कृष्णा गुप्ता ने अपने प्रेषित संदेश में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थीयों की सराहना की। विद्यालय की निदेशिका रेखा बैद गुप्ता एवं सचिव यशोवर्धन गुप्ता ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम की सराहना की तथा अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
प्रधानाचार्य नित्यानंद सिंह ने बताया कि बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा शुभ्रा मिश्रा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान कामर्स वर्ग की छात्रा स्वेच्छा केसरवानी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा गणित वर्ग के छात्र आराध्य द्विवेदी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार गणित वर्ग के छात्र यश वर्मा ने 92.8 प्रतिशत, गणित वर्ग के छात्र कार्तिक निगम ने 91 प्रतिशत प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 96 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
--गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल के छात्रों ने लहराया परचमगुरुकुल मांटेसरी स्कूल शांतिपुरम प्रयागराज के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की शानदार सफलता से विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमित मिश्रा ने बताया कि मेधावी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न संकायों में उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों की समर्पित भावना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्यालय के चेयरमैन कृपा शंकर सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक वीरेंद्र सिंह, सह निदेशक ऋतिक विक्रम सिंह, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, डॉ वंदना सिंह तथा सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
परिणाम में नव्या सिंह 96.8 प्रतिशत, हनी यादव 95.8 प्रतिशत, माधवी 95.6 प्रतिशत, शुचिता चौहान 95.2 प्रतिशत, साक्षी पटेल 94.6 प्रतिशत, अभिनव पाल 92.8 प्रतिशत, आयुषी यादव 91.6 प्रतिशत, निशांत 91.4 प्रतिशत, सौम्या सिंह 91.2 प्रतिशत, इशांत सरोज 91 प्रतिशत, श्लोक पाल 90.8 प्रतिशत एवं पूर्णिमा सिंह 90.4 प्रतिशत रहा।
---------------

