यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1526 वाहनों के चालान
- Admin Admin
- Mar 19, 2025

कानपुर, 19 मार्च (हि.स.)। सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कमिश्नरेट यातायात पुलिस काफी सजग हो गयी है। जिसके चलते नियमों का उल्लंघन करने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहर के तमाम चौराहों और हाइवे पर नियमों की अवेहलना करने वाले वाहनों के खिलाफ 1526 चालान की कार्रवाई की गई है।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर बड़े वाहनों की लापरवाही और शहर की सड़कों पर छोटे वाहनों द्वारा की जाने वाली जल्दबाजी के चलते कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा रोजाना अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण ज़ोन के बाकरगंज से यशोदा नगर, कानपुर-सागर हाइवे और पश्चिम ज़ोन के भौंति हाइवे व कानपुर-कन्नौज हाइवे किनारे खड़े भारी वाहनों को हटवाया गया। साथ ही 37 वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
इसी तरह से शहर के तमाम इलाकों में विपरीत दिशा में चलने वाले 287, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले 176, एचएसआरपी का उल्लंघन करने वाले 22 व अन्य 1041 कुल मिलाकर 1526 वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप