जनपद में 123 डेंगू के मरीज जिला अस्पताल ने भर्ती

जौनपुर ,05 अक्टूबर (हि. स.)। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण तमाम तरह की बीमारियों ने लोगो को अपनी चपेट में लिया है।इसी प्रकार जनपद में डेंगू के 123 मामले दर्ज किए गए है जिसके साथ ही संचारी रोगों ने भी अपने पाव पसारना शुरू कर दिया है, इन मामलों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने टीम बनाकर पूरे जनपद की मॉनिटरिंग कर रही है। इस मामले में हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से शनिवार को बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य कई विभाग भी सहयोग कर रहे हैं। अभियान की सफलता विभागों के समन्वय और समय से उनके द्वारा संपादित की जाने वाली गतिविधियों पर निर्भर है। जनसमुदाय का सहयोग भी बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से बचें। इसके तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है । अभियान के तहत जिन घरों के भीतर मच्छर का लार्वा पाया जाएगा उनका चिन्हीकारण कर सूचना ब्लॉक मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर भेजेंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पूरे माह के दौरान विशेष साफ सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाकर संचारी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए गतिविधियां की जाएंगी।जिला अस्पताल में इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।जो भी पीड़ित हैं उनको भर्ती कर उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

   

सम्बंधित खबर