उच्च शिक्षा विभाग ने किया 230 असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के तबादले
- DSS Admin
- May 23, 2026
प्रयागराज/लखनऊ, 23 मई (हि.स.)। उच्च शिक्षा विभाग में शनिवार की देर रात 230 राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के तबादले हुए हैं।
यूपी शासन उच्च शिक्षा अनुभाग पांच ने राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के तबादले किए हैं। यह तबादले शासकीय कार्य हित और जनहित को देखते हुए किए गए हैं।
संयुक्त सचिव शकील अहमद की ओर से जारी तबादला सूची में 230 असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के तबादले किए गए हैं। यह तबादाले यूपी शासन उच्च शिक्षा अनुभाग 5 के अनुसचिव संजय कुमार द्विवेदी के आदेश पर किए गए हैं। सभी स्थानांतरित प्रवक्ताओं को अपने नवीन तैनाती स्थल पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश जारी किया गया है।
तबादला अवधि में उन्हें किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। यूपी शासन की ओर से 31 मई तक शिक्षकों के तबादले किए जाने हैं। हालांकि माध्यमिक और परिषदीय शिक्षकों के तबादले की कोई नीति जारी नहीं हुई है।
माध्यमिक और परिषदीय शिक्षकों में तबादले को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसकाे लेकर माध्यमिक और परिषदीय शिक्षकों को भी तबादले का बेसब्री से इंतजार है।
---------------

