स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 6.16 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
- DSS Admin
- Jun 05, 2026
मुरादाबाद, 05 जून (हि.स.)। स्टाफ नर्स के पद पर महिला की नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपित ने उसके पति से 6,16,730 रुपये ठग लिए। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को थाना कटघर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर के क्षेत्र के कमला नगर निवासी लोरिक शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक व्यक्ति के माध्यम से उनका संपर्क प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गाधियावा निवासी विमल पांडेय से हुआ था। आरोपी विमल पांडेय ने उसकी पत्नी की लोक सेवा आयोग के जरिये स्टाफ नर्स के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर छह लाख 16 हजार 730 रुपये ले लिए थे लेकिन नौकरी नहीं लगी।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

