हज यात्रा के लिए दिल्ली से 2690 यात्रियों का चयन किया गया

- बिना मेरहम हज के लिए जाएंगी 65 महिलाएं, 867 यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर (हि.स.)। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के तहत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने 2025 की हज़ यात्रा के लिए कम्प्यूटरीकृत स्वचालित चयन प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली के 2690 हज यात्रियों का चयन किया है। कमेटी ने 867 आवेदक हज यात्रियों को प्रतीक्षा सूची में रखा है।

दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने दिल्ली से हज यात्रा के लिए चुने गए सभी हज यात्रियों को बधाई दी है। दिल्ली स्टेट हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी ने बताया कि दिल्ली से कुल 3557 आवेदन मिले थे, जिसमें से 2690 यात्रियों को ड्रा के जरिए चुना गया है। इनमें सामान्य श्रेणी के 2412 यात्री है, जबकि 65 वर्ष से अधिक उम्र के हज यात्रियों की संख्या 252 (सहयोगी के साथ) है।

इस वर्ष दिल्ली से बिना मेरहम 65 महिलाओं का चयन किया गया है। पिछले साल हज यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण जो गंभीर स्थिति हुई थी, जिसे देखते हुए इस साल दिल्ली स्टेट हज कमेटी हज यात्रियों को विशेष प्रशिक्षण देगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ मोहम्मद ओवैस

हिन्दुस्थान समाचार / मोहम्मद शहजाद

   

सम्बंधित खबर