कंपनी में दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, आंत फटने से युवक की हालत नाजुक

नोएडा, 17 जून (हि.स.)। नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की हत्या करने की इरादे से वहां काम करने वाले दो लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर एयर पाइप घुसा दिया। एयर प्रेशर के चलते उसकी आंते फटकर बाहर निकल गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को धर्मेंद्र सेंगर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी रबूपुरा में प्लांट हेड है। उनके अनुसार उनके यहां संविदा पर कुछ लोग साफ सफाई का काम करते हैं। उनके अनुसार उनके यहां काम करने वाला समीर नामक युवक झुकर झाड़ू लगा रहा था, तभी उसकी हत्या करने के इरादे से वहीं पर काम करने वाले दिलशाद एवं जीशान ने समीर के गुदा द्वार पर एयर कंप्रेसर का पाइप घुसा दिया। एयर प्रेशर के चलते उसकी अंतड़ियां फटकर बाहर निकल गई। अत्यंत गंभीर हालत मे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर