कंपनी में काम करते समय कर्मचारी तीसरी मंजिल से नीचे गिरा, उपचार के दौरान मौत
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
नोएडा, 07 जून (हि.स.)। थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर 1 में स्थित एक कंपनी में काम करते समय एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी आज मौत हो गई।
थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने रविवार काे बताया कि अमित कुमार पुत्र मुनमुन कुमार उम्र 29 वर्ष मूल निवासी जनपद छपरा बिहार सेक्टर 1 में स्थित एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि 31 मई को काम करते समय वह कंपनी के तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
---------------

