
मुरादाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आशियाना कॉलोनी में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवक को दिनदहाड़े गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने भाजपा पार्षद पर गोली चलवाने का आरोप लगाया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे आशियाना कॉलोनी स्थित आरआरके स्कूल के पास एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक का नाम मयंक गुर्जर हैं, जो सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है।
पीड़ित ने बताया कि आपसी विवाद के चलते भाजपा पार्षद ने गोली चलवाई है। एसपी ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल