यूपी के हर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में छात्रों की लड़ाई लड़ेगी एएसएपी : वंशराज दुबे
- DSS Admin
- Jun 28, 2026
लखनऊ, 28 जून (हि.स.)। आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व छात्र विंग के उत्तर प्रदेश प्रभारी वंशराज दुबे ने की, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सक्रिय साथियों ने भाग लिया।
बैठक में छात्रों, युवाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश में छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए जल्द ही एएसएपी की नई जुझारू और सक्रिय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जो युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को गांव से लेकर राजधानी तक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए छात्रविंग प्रदेश प्रभारी वंशराज दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश का छात्र और युवा वर्ग आज अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान की बजाय लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आम आदमी छात्र विंग प्रदेशभर में छात्रों के मुद्दों पर संगठित और निर्णायक संघर्ष का नेतृत्व करेगी।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश में जल्द ही एएसएपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की जाएगी। संगठन छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा तथा सरकार को शिक्षा और रोजगार के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए मजबूर करेगा।
इस मौके पर अरुण वर्मा, अनीत रावत, अंशुल यादव, कुलदीप यादव, रघुकुल यथार्थ, आशीष कुमार, अंकुश उपाध्याय, राकेश यादव, आशीष मौर्य, निलेश चतुर्वेदी, आकाश सिंह, मो जाबिर रजा एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र नेता शामिल हुए।
---------------

