एबीवीपी की सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
- DSS Admin
- Jul 08, 2026
झाड़ग्राम, 08 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झाड़ग्राम जिला इकाई की ओर से सदस्यता अभियान के अंतर्गत आयोजित सदस्यता कार्यशाला का मंगलवार देर शाम संपन्न हुआ। कार्यशाला में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए दक्षिण बंग प्रांत के सह संगठन मंत्री संजय मल्लिक ने सदस्यता अभियान को गांव-गांव और महाविद्यालयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक विद्यार्थियों को परिषद से जोड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मेदिनीपुर एवं ताम्रलिप्त विभाग के संगठन मंत्री संदीप दास, विभाग प्रमुख सुजीत मुदली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख उत्तम बेज, विभाग संयोजक बापी दास, जिला प्रमुख सौमेन पाल तथा जिला संयोजक देबाशीष महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और विद्यार्थी हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
---------------

