वायरल ऑडियो क्लिप के बाद मंत्री के आदेश पर जोरहाट के फॉरेस्टर निलंबित

गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गलत व्यवहार का खुलासा करने वाली एक फोन बातचीत वायरल होने के बाद जोरहाट फॉरेस्ट डिवीज़न के फॉरेस्टर-II मोंटू हजारिका को निलंबित कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह ऑडियो क्लिप असम के वन मंत्री जयंत मल्लाबरुवा के संज्ञान में आया, जिन्होंने विभाग को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए, जोरहाट डिवीज़न के डिवीज़नल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) ने विभागीय कार्यवाही पूरी होने तक फॉरेस्टर-II मोंटू हजारिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

वन विभाग की ओर से आज जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी साझा की गयी है।

---------------

   

सम्बंधित खबर