अन्नपूर्णा योजना का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष पहल

पश्चिम बर्दवान, 11 जून (हि.स.)।

बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के नुनी ग्राम पंचायत अंतर्गत 281 नंबर आईसीडीएस केंद्र, बाजपाड़ा में गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया। डबल इंजन सरकार की जनमुखी योजना अन्नपूर्णा योजना का लाभ आम लोगों तक शीघ्र पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर में लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने तथा आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सहायता प्रदान की गई।

विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति बहुल इस क्षेत्र के लोगों को योजना से जोड़ने और उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया गया। उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आम जनता के द्वार तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही हमारा संकल्प है। अन्नपूर्णा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर