कलेक्टर ने विभागों को दिए त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश, जनदर्शन में प्राप्त हुए 100 आवेदन
- DSS Admin
- Jun 16, 2026
जांजगीर-चांपा,16 जून (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांग एवं समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में आज जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम फहरदा निवासी श्रीमती ममता द्वारा भूमि सीमांकन व राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी श्री मती सुनीता साहू द्वारा आर्थिक अनुदान सहायता राशि दिलवाने संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती रथबाई चौहान द्वारा पीएम आवास योजना की क़िस्त दिलवाने आवेदन प्रस्तुत किये।
तहसील नवागढ़ के ग्राम भैसमुड़ी निवासी रथराम सूर्यवंशी द्वारा सीमांकन करवाने, जाँजगीर निवासी श्रीमती रूखमणी यादव द्वारा राशनकार्ड बनवाने, चांपा निवासी मदनलाल देवांगन द्वारा आवासीय पट्टा नामांतरण करवाने, तहसील अकलतरा अंतर्गत ग्राम फहरदा निवासी कृष्ण कुमार द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनदर्शन में पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आधार कार्ड सुधार, सीमांकन कराने सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये।

