बाराबनी में विधायक अरिजीत राय ने आशा कर्मियों की समस्याएं सुनी
- DSS Admin
- May 23, 2026
पश्चिम बर्दवान, 23 मई (हि. स.)। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र की आशा कर्मियों ने आज नवनिर्वाचित भाजपा विधायक अरिजीत राय को सम्मानित किया। इस दौरान आशा कर्मियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।
आशा कर्मियों ने बताया कि क्षेत्र से भाजपा विधायक बनने के बाद वे बड़ी उम्मीद के साथ उनसे मिलने आई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नए विधायक उनकी समस्याओं पर ध्यान देंगे और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
वहीं विधायक अरिजीत राय ने आशा कर्मियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनसे मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस क्षेत्र की आशा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई थी, जिसके चलते उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और यहां तक कि जेल भी जाना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में कई समस्याएं हैं और आशा कर्मियों की समस्याएं भी उनमें शामिल हैं। वे पूरी कोशिश करेंगे कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके और उन्हें उचित सुविधाएं मिलें।
---------------

