थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किए रामलला के दर्शन
- DSS Admin
- Jun 05, 2026

अयोध्या, 05 जून (हि.स.)। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार काे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला और हनुमान गढ़ी में पवनपुत्र हनुमान के दर्शन किये।
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से श्रीराम कथा पार्क के समीप स्थित हेलीपैड पर उतरे, जहां प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। थल सेना अध्यक्ष श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। इसके बाद उन्हाेंने हनुमान गढ़ी पहुंच कर हनुमान के दर्शन किये। श्रीराम मंदिर पहुंचने पर वहां निर्माण कार्य प्रभारी गोपाल राव ने उनका स्वागत किया और मंदिर निर्माण दिखाया। द्विवेदी करीब 35 मिनट तक रामलला के दरबार में रहे। इसके बाद वह अयोध्या के कैंट स्थित डोगरा रेजीमेंटल सेंटर गए, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। थल सेना अध्यक्ष के दौरे काे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गएI

