पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की हेल्प लाइन, शिकायत दर्ज करने के लिए ईमेल

कोलकाता, 03 जून (हि. स.)। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को जनहित में हेल्प लाइन और ईमेल आईडी जारी किया है। इसके विभिन्न सरकारी सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए या राज्य सरकार से सीधे शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्प लाइन और ईमेल आईडी जारी किया गया है। हेल्प लाइन नंबर है 82820 8282 एवं ईमेल आईडी - asap@wb.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, यह सेवा सोमवार से शनिवार तक हर सप्ताह सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चालू रहेगी।

   

सम्बंधित खबर