चर्चित राहुल गुप्ता हत्याकांड का फरार आरोपी मनीष शर्मा गिरफ्तार

अररिया 05 जुलाई(हि.स.)।

वर्ष 2021 के चर्चित राहुल गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहे दस हजार रूपये के इनामी मनीष कुमार शर्मा को बथनाहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बथनाहा थाना कांड संख्या 55/2021 में फरार चल रहा था।जानकारी रविवार को फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने दी।

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2021 को बथनाहा थाना क्षेत्र के सोनापुर स्थित सड़क पर राहुल कुमार गुप्ता और उनके साथी अमन गुप्ता पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इस घटना में इलाज के दौरान अमन गुप्ता की मौत हो गई थी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अनुसंधान के दौरान इस मामले में कुल नौ अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई थी। घटना के बाद सभी आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे।एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम एवं तकनीकी सेल की मदद से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान फरार आरोपी मनीष कुमार शर्मा, पिता स्व. मोहन शर्मा को डीडी रोड फारबिसगंज से गिरफ्तार किया गया है।

   

सम्बंधित खबर