अंबेडकराइट सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जम्मू में किया प्रदर्शन
- DSS Admin
- Jun 27, 2026
जम्मू,, 27 जून (हि.स.)।
ऑल जम्मू-कश्मीर अंबेडकराइट सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जम्मू के अंबेडकर चौक, बाहु प्लाजा में लोकतांत्रिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जगह फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को पुनः राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए तथा लोगों को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार पूर्ण रूप से दिए जाएं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बैलेट पेपर प्रणाली को दोबारा लागू किया जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की बहाली को लेकर अपनी मांगें सरकार के समक्ष रखीं। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।
---------------

