अनंतनाग पुलिस ने ड्रग माफिया पर कार्रवाई तेज की, एक दिन में 6 एफआईआर दर्ज

अनंतनाग, 4 जून (हि.स.)। मादक पदार्थों की तस्करी और उनसे संबंधित गतिविधियों के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने एक ही दिन में 6 एनडीपीएस मामले दर्ज करके बड़ी सफलता हासिल की जिसके परिणामस्वरूप 4 आरोपियों की गिरफ्तारी, प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी और अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया गया। हाई ग्राउंड क्रॉसिंग के पास सरनाल बाला में नियमित नाका जांच के दौरान पीपी शैरबाग की एक पुलिस टीम ने मोहसिन इरशाद वांट पुत्र इरशाद अहमद वांट निवासी अल-फारूक कॉलोनी, आंचिडोरा के कब्जे से 1.134 किलोग्राम चरस पाउडर बरामद किया।

इस संबंध में अनंतनाग पुलिस स्टेशन में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 168/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य महत्वपूर्ण कार्रवाई में बिजबेहरा पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने पज़लपोरा में नाका चेकिंग के दौरान एक ड्रग तस्कर, जुनैद अहमद खान पुत्र बशीर अहमद खान निवासी उरानहॉल को गिरफ्तार किया और उसके पास से 88 ग्राम चरस बरामद की। तदनुसार धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 148/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

इसी प्रकार मट्टन पुलिस स्टेशन की पुलिस टीम ने पांदो-लाड वांतराग रोड पर नाका लगाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 205 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान शकील अहमद खान पुत्र गुलाम नबी खान निवासी केहरिबल रणबीरपोरा के रूप में हुई है। इस संबंध में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 64/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य कार्रवाई में उतरासू पुलिस स्टेशन ने उमर कादिर शेख पुत्र गुलाम कादिर शेख निवासी शेख मोहल्ला, उतरासू, बटबाग के पास से गिरफ्तार किया और उसके पास से 54 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद किया। तदनुसार, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 52/2026 दर्ज कर आगे की जांच जारी है। नशीले पदार्थों की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अचबल पुलिस स्टेशन को संबंधित बीट ऑफिसर के माध्यम से सूचना मिली की गुलाम कादिर वागे पुत्र अब्द गफ़र वागे निवासी चेकबाद, अचबल ने अपने खेत में अफीम पोस्त के पौधे अवैध रूप से उगाए हैं। परिणामस्वरूप धारा 8/18 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 48/2026 दर्ज की गई और कार्यकारी मजिस्ट्रेट और कृषि अधिकारी की उपस्थिति में अवैध फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

एक अन्य कार्रवाई में कोकरनाग पुलिस स्टेशन को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खोखरपोरा अधाल में अफीम पोस्त की अवैध खेती के संबंध में विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।

---------------

   

सम्बंधित खबर