असम राइफल्स का अरुणाचल में अफीम विरोधी अभियान, 22.5 हेक्टेयर फसल नष्ट
- Admin Admin
- Feb 07, 2025

इटानगर, 07 फरवरी (हि.स.)। असम राइफल्स ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, सीआरपीएफ और अरुणाचल पुलिस के साथ मिलकर दक्षिण अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में बड़े पैमाने पर अफीम विरोधी अभियान शुरू किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया है कि अब तक 180 हेक्टेयर अवैध अफीम की खेती चिह्नित की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। अब तक 22.5 हेक्टेयर फसल नष्ट कर दी गई है, जिससे उग्रवादी फंडिंग पर असर पड़ा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश