सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की मुलाकात
- Sanjay Kulshrestha
- Jul 08, 2026
जम्मू। स्टेट समाचार
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को लोक भवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा की। बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों, सुरक्षा प्रबंधन तथा समग्र कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपराज्यपाल और सेना प्रमुख ने सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह भी सेना प्रमुख के साथ मौजूद रहे। बैठक को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर समीक्षा और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

