अरनिया में 10 कनाल भूमि पर उगी भांग की फसल नष्ट की गई

जम्मू,, 22 जून (हि.स.)।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना अरनिया पुलिस ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से तमाला ग्राउंड, अरनिया के निकट लगभग 10 कनाल भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग (कैनाबिस) की फसल को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिन्हित भांग के पौधों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया ताकि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

इस अवसर पर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया। अभियान में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। जिला पुलिस जम्मू ने लोगों, विशेषकर युवाओं से, नशीले पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी और सेवन से जुड़ी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की है।

---------------

   

सम्बंधित खबर