हिसार : हर कदम गरीब कल्याण की दिशा में उठा रही केन्द्र सरकार : कृष्ण बेदी
- DSS Admin
- May 16, 2026
किसी भी योजना की सफलता कार्यकर्ताओं पर निर्भरकार्यक्रम में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने किया मंत्री का स्वागतहिसार, 16 मई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि केन्द्र सरकार की गरीब कल्याण नीतियों की वजह से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपना हर कदम गरीब कल्याण की दिशा में उठा रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को शहर के मिलेनियम पैलेस में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण की अनेक योजनाएं बनाई है। किसी भी योजना का सफल होना कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करता है। सरकार कोई योजना बनाकर उसे लागू कर देती है लेकिन वह योजना सफल तभी होगी, जब कार्यकर्ता उस योजना का अधिक से अधिक प्रचार करके हर जरूरतमंद को उसका लाभ दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने बूथ प्रबंधन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कार्यक्रम मन की बात पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ प्रबंधन में विश्वास रखती है और बूथ प्रबंधन सही होना ही चुनाव जीतने का सबसे बड़ा सूचक होता है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि दो दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान-2026 के के पहले दिन प्रदेश प्रवक्ता जवाहर यादव ने मीडिया, आईटी मीडिया एव सोशल मीडिया पर विचार रखे और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपा नेता रवि बतान ने कार्यकर्ता विकास पर संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के टिप्स दिए। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला प्रभारी जवाहर सैनी, मेयर प्रवीन पोपली, सुरेन्द्र आर्य, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, महामंत्री कृष्ण सरसाना, चेयरमैन रविन्द्र रॉकी, अजय गावड़, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा के अलावा जिला पदाधिकारी, मोर्चों व मंडल पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

