पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के अध्यक्ष बने वरिष्ठ आईएएस दुष्यंत नारियाला
- DSS Admin
- Jul 04, 2026
कोलकाता, 04 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल सरकार ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीसीएसएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कि इस नियुक्ति की घोषणा की। नई नियुक्ति को राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही वादा किया था कि भर्ती प्रक्रिया को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर पारदर्शी बनाया जाएगा और किसी भी भर्ती संबंधी समिति में किसी राजनीतिक व्यक्ति को शामिल नहीं किया जाएगा। सरकार अपने इस वादे को पूरी तरह निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि डब्ल्यूबीसीएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ एवं अनुभवी आईएएस अधिकारी दुष्यंत नरियाला को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नियुक्ति का एकमात्र आधार अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं और संस्थागत भ्रष्टाचार हुआ था, जिसकी इस सरकार में कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के अपने प्रयास आगे भी जारी रखेगी।
---------------

