मुख्यमंत्री ने साहित्यकार बिहुराम बोडो को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
- Admin Admin
- Sep 27, 2025
गुवाहाटी (असम), 27 सितम्बर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद् तथा बोडो साहित्य सभा के पूर्व महासचिव बिहुराम बोडो की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहुराम बोडो का बोडो एवं भारतीय साहित्य में योगदान अतुलनीय रहा है। उनकी रचनाएं सदैव बोडो समाज को आलोकित करती रहेंगी और नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश



