गोभा राजा के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत

मोरीगांव (असम), 17 मई (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में गोभा राजा के बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार गोभा राजा दीपसिंह देउरजार के बड़े भाई नयन देउरजार राष्ट्रीय राजमार्ग पर करते समय एक वाहन की चपेट में आ गए। जिसके चलते उनकी मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार (एएस-01एफजेड-2237) की चपेट में आने से गोभा राजा के बड़े भाई की मौत हो गई। शव को जागीरोड महात्मा गांधी आदर्श चिकित्सालय में रखा गया है। पुलिस दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है। गोभा राजा के बड़े भाई की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन समेत काफी लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

   

सम्बंधित खबर