असम पुलिस को मिलेगा अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण

गुवाहाटी, 14 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम पुलिस की 10वीं बटालियन को एक अत्याधुनिक प्रशिक्षण कैंपस मिलेगा, जिसे सोनापुर के कचुतली क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। यह कैंपस 620 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा, जिसे हाल ही में अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को बताया कि उन्होंने स्वयं कचुतली पहुंचकर प्रस्तावित परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक कैंपस से पुलिस बल की प्रशिक्षण क्षमता में गुणात्मक सुधार होगा और राज्य की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर