पूर्वोत्तर का व्यापारिक केंद्र बनेगा असम, राज्य में बनेंगे छह नए हवाई अड्डे
- DSS Admin
- Jul 02, 2026
गुवाहाटी, 2 जुलाई, (हि.स.)। असम को पूर्वी भारत का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य में छह नए हवाई अड्डों के निर्माण की योजना पर तेजी से काम किया जाएगा। इसके साथ ही हाफलोंग में एक हेलिपोर्ट का निर्माण तथा सिलचर में नए हवाई अड्डे की परियोजना को भी तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।
इन मुद्दों पर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू के बीच हुई बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य के विमानन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और हवाई संपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में असम को निवेश, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विमानन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य की आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को नई गति मिलेगी।
----------

