बहादुरगढ़ अटल मंडल भाजपा की कार्यकारिणी घोषित

झज्जर, 5 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग के परामर्श पर सोमवार को बहादुरगढ़ अटल मंडल भाजपा की कार्यकारिणी घोषित की। जिलाध्यक्ष ने मंडल की नई टीम को बधाई देते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने व पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। जिस पर मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे अपनी पूरी टीम को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे।

मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग ने बताया कि नई कार्यकारिणी में मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र लोहचब, गौरव राठी, विशाल जेटली व सीमा पांचाल को बनाया गया है। मंडल महामंत्री बिजेंद्र पूनिया व प्रवीण सिंगला को बनाया है, जबकि मंडल सचिव की जिम्मेदारी श्याम चरण, नरेंद्र भारद्वाज, रमेश कुमार, बबीता, स्नेहा पंवार व सपना सैनी को सौंपी गई है। मंडल कोषाध्यक्ष सीए प्रशांत गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मोहित सिंह, सह मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह, आईटी प्रमुख जतिन बंसल, कार्यालय प्रभारी संजय अग्रवाल (बीके) को बनाया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में राजपाल जांगड़ा, संजीव सैनी, धर्मवीर वर्मा, हरिमोहन धाकरे, महेश कुमार, नरेश रोहिल्ला, अनिल सिंगल, कामिनी कायस्थ, ब्रह्म सिंह राणा को शामिल किया है। कार्यकारिणी सदस्यों में जितेंद्र रोहिल्ला, हीरालाल शाह, कृष्ण प्रसाद, राहुल सैनी, मनीष भारद्वाज, अजय गर्ग, प्रवीण शर्मा, निशा शर्मा, तेजवंती, रीना, बबली, कुमारी सपना, निक्की देवी, बबीता, रुचि गर्ग, सीमा, सोनम, निर्मला शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / शील भारद्वाज

   

सम्बंधित खबर