हिसार : पांच स्वर्ण सहित 14 पदक अर्जित करके हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन
- Admin Admin
- Mar 16, 2025

नेशनल यूथ एथलैटिक्स चैम्पियनशिप
हिसार, 16 मार्च (हि.स.)। 20वीं नेशनल यूथ एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में हरियाणा
ने 87 अंक बटौर कर ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली है। 51 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश
दूसरे और 46 अंक लेकर महाराष्ट्र को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
एथलैटिक्स हरियाणा के सचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता हाल ही
में पटना में हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर-18 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों ने भागीदारी
की थी जिसमें हरियाणा की ओर 18 लड़कियों सहित 38 एथलीट ने भाग लिया था। उन्होंने बताया
कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
अमित कटारिया हरियाणा टीम के कोच थे।
इन एथलीट ने हरियाणा को दिलवाए पदक
लड़कियों के वर्ग में हरियाणा की आरती ने 100 मीटर रेस 12.23 सैकेंड पूरी करके
स्वर्ण पदक अर्जित किया। 200 मीटर में उसने सिल्वर मैडल जीता। इस दूरी को पूरा करने
में उसे 24.73 सैकेंड का समय लगा। प्रिशा मिश्रा ने 100 मीटर रेस 12.24 सैकेंड में
पूरी करके सिल्वर मैडल प्राप्त किया। 200 मीटर रेस में प्रिशा मिश्रा ने गोल्ड मैडल जीता। उसने यह दूरी
24.72 सैकेंड में पूरी की। तन्नू ने 56.06 सैकेंड का समय निकाल कर 400 मीटर रेस में सिल्वर मैडल अर्जित किया। दीपिका ने 400 मीटर में
कांस्य पदक प्राप्त किया। उसका समय 56.47 सैकेंड
का रहा। 1000 मीटर रेस में मुस्कान ने 2:58.98 सैकेंड के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।
सोहित ने 1000 मीटर में कांस्य पदक लिया। उसका समय 2:27.27 सेकंड रहा।
3000 मीटर रेस वाक में योगिता (हिसार) ने 13:55.50 सैकेंड के समय के साथ गोल्ड
मैडल जीता। हिमांशु ने जैवलिन थ्रो में हरियाणा को स्वर्ण दिलवाया। उसने 72.00 मीटर जैवलिन फेंका। प्रिंस जाटीवाल ने
65.36 मीटर जैवलिन थ्रो करके कांस्य पदक अर्जित किया। शॉटपुट में हरियाणा के निश्चय
ने 18.93 मीटर गोला फेंक कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। उसने डिस्कस थ्रो में भी गोल्ड
मैडल प्राप्त किया। उसने 62.14 मीटर चक्का फेंका। ओशिन ने 40.19 मीटर चक्का फेंक कर
रजत पदक अपने नाम किया। जैवलिन थ्रो में अखिल कुमार ने कांस्य पदक जीता। उसने
54.63 मीटर जैवलिन फेंका।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर