राम मन्दिर से जुड़े तीन लोगों को मिला पद्म सम्मान

अयोध्या, 26 जनवरी (हि. स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से जुड़ी तीन विभूतियों को इस बार पद्म सम्मान मिला है।

इसमें श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, मन्दिर के आर्किटेक्ट चन्द्रकांत सोमपुरा और श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अति सक्रिय रहीं साध्वी ऋतम्भरा सम्मिलित हैं। श्री सोमपुरा को वास्तुकला, श्री द्रविड़ को साहित्य शिक्षा और साध्वी ऋतम्भरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म सम्मान हेतु चयनित किया गया है। उन्हें पद्म भूषण जबकि अन्य दोनों लोगों को पद्मश्री से विभूषित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर