प्रशासनिक अधिकारियों ने सराफा व्यवसायियों को ठोस सोना की बिक्री पर रोक लगाने के दिए निर्देश
- DSS Admin
- May 18, 2026
मुरादाबाद, 18 मई (हि.स.)। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -1 अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मुरादाबाद मंडल के सभी सराफा व्यवसायियों को प्रशासनिक अधिकारियों ने ठोस सोना की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि सराफा व्यवसायी पुराने जेवरात की खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। मुरादाबाद के सराफा व्यवसायियों के साथ मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होगी।
राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-1 के अनुसार प्रधानमंत्री नै देशहित में सभी नागरिकों से ठोस सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। सोमवार को राज्य कर अधिकारियों ने रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर के व्यवसायियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कराई।
बैठक में चारों जिलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ राज्य कर विभाग संयुक्त आयुक्त मौजूद थे। सराफा कारोबारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष सहमति जताई कि वे पुराने जेवरात की खरीद फरोख्त करेंगे। सोने के सिक्कों की बिक्री नहीं करेंगे।
इस दौरान रामपुर जिले में संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र उपाध्याय, अमरोहा में संयुक्त आयुक्त मोहित गुप्ता, संभल जिले में उपायुक्त लल्लन प्रसाद यादव, बिजनौर में संजय सिंह मौजूद रहे।

