स्मैक और विदेशी शराब के साथ दो भाई गिरफ्तार

अररिया 04 जुलाई(हि.स.)।

जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सिसौना कसाई टोला वार्ड संख्या 7 में छापेमारी कर दो भाई को 103.75 ग्राम स्मैक और 23 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।जबकि दो तस्कर छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना कसाई टोला में सतीफूल के घर में शराब और स्मैक बिक्री का काम किया जाता है।

एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में एसआई पंकज कुमार, इम्तियाज खान और आशुतोष कुमार के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल के पहुंचने पर पुलिस को देखकर चार लोग भागने लगे। जिसमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपित सतीफूल के पुत्र अबु कलाम उर्फ कैला और गुलाब आलम है।

जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली तो विभिन्न ब्रांडों के 23 लीटर विदेशी शराब और 103.75 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।मामले को लेकर जोकीहाट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड 283/26 दर्ज किया गया है।

   

सम्बंधित खबर