धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, जिला बॉर एसोसिएशन अध्यक्ष पर अभद्रता का लगाया आरोप
- DSS Admin
- May 16, 2026
फतेहपुर, 16 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर कार्यालय में सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाबू सिंह यादव पर कचहरी परिसर में सफाई कर्मचारियों से गाली गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शनिवार को नारेबाजी कर चेयरमैन व जिलाधिकारी से मामले में न्याय की मांग उठाई है।
धरने पर बैठे अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज बाल्मीकि ने कहा एक सफाई कर्मचारी मात्र 9 हजार की वेतन में अपमान सहकर काम नहीं कर पायेगा।
कचहरी परिसर में सफाई के दौरान बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने सफाई कर्मचारी से अभद्रता किया गया।
पीड़ित सफाई नायक वैभव राजन ने बताया कि उसे सूचना मिली कि सफाई कर्मचारी से अभद्रता की गई है। इसकी जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तो जिला बॉर एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह ने मुझसे भी अभद्रता किया।
इस मामले में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने बताया कि इस समय कोर्ट खुलने का समय 7 बजे है और सभी अधिवक्ता उसी समय अपने अपने चेम्बरों में पहुंचते हैं और नगर पालिका सफाई कर्मचारी भी सुबह 7 बजे आते हैं और झाड़ू लगाकर धूल उड़ाते हैं। इम मुद्दे पर एक दिन पहले ही नगरपालिका परिषद चेयरमैन राजकुमार मौर्य से बात कर सफाई कर्मचारियों को सुबह 5 या 6 बजे भेजकर सफाई कराने की बात हुई थी, अन्यथा कचहरी परिसर में नगर पालिका का कोई सफाई कर्मचारी न आये। आज सुबह जब सफाई कर्मचारियों को मैंने 7 बजे आने पर उन्हें वापस जाने के लिए कहा तो वह कचहरी के रास्ते में झाड़ू लगाकर धूल उड़ा रहा था इसलिए उसे मना किया गया, लेकिन इस मामले को सफाई कर्मचारियों द्वारा बेवजह तूल दिया जा रहा है।-----------

