आपदा संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी में बीबीपीपीडीआर परीक्षण आयोजित

गुवाहाटी, 29 जून (हि.स.)। आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में संचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को गुवाहाटी में भारत के ब्रॉडबैंड पब्लिक प्रोटेक्शन एंड डिजास्टर रिलीफ (बीबीपीपीडीआर) नेटवर्क का प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (पीओसी) परीक्षण आयोजित किया गया।

परीक्षण की अध्यक्षता असम पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिंह ने की। इसमें गृह मंत्रालय, असम पुलिस, दूरसंचार विभाग, सीआरपीएफ तथा अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। परीक्षण के दौरान आपदा और आपातकालीन स्थितियों में नेटवर्क की कार्यक्षमता, समन्वय और प्रभावशीलता का आकलन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं) के कार्यालय में डिस्पैचर कंसोल स्थापित किया गया। अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया तथा पुलिस, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को एमसीसी हैंडहेल्ड उपकरण वितरित किए गए। परीक्षण के दौरान एयरटेल ने नेटवर्क सहयोग प्रदान किया। अधिकारियों के अनुसार, बीबीपीपीडीआर परियोजना का उद्देश्य देशभर में एकीकृत ब्रॉडबैंड संचार नेटवर्क विकसित कर आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

   

सम्बंधित खबर