भाजपा दंतेवाड़ा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर
- DSS Admin
- Jun 16, 2026
दंतेवाड़ा, 16 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा मंडल कार्य समिति की बैठक मंडल अध्यक्ष जय भंसाली की अध्यक्षता मेंआज मंगलवार काे कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता विस्तार तथा विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष जय भंसाली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित के संकल्पों को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करे। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा विभिन्न विषयों पर सुझाव एवं विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर मंडल प्रभारी धरमलाल मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री मोहन ठाकुर एवं समापन उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव द्वारा किया गया ।
इस दाैरान जिला उपाध्यक्ष द्वय मुकेश शर्मा एवं कमला विनय नाग जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान। जिला महामंत्री मुन्ना मरकाम , युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल असरानी। जिला सह मीडिया प्रभारी राजेश बोरबन, नपा अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता , जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर विमला रावत एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
---------------

