कटिहार में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री का जोरदार स्वागत
- Admin Admin
- May 18, 2025

कटिहार, 18 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी का रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र और पुष्प देकर उनका स्वागत किया।
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह हमेशा अपने कार्यकर्ता साथियों के साथ खड़े हैं।
कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर था। इस मौके पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जोश ने भाजपा को देश का सबसे मजबूत संगठन बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में प्रतिभाग लेने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह