भाजपा कार्यकर्ता ही इसकी रीढ़ और ताकत हैं- सत शर्मा
- Admin Admin
- Feb 03, 2025
जम्मू 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी को यह कहते हुए गर्व महसूस होता है कि उसका कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ और ताकत है। पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी की वृद्धि और चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाता है।
जम्मू.कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सत शर्मा ने कटरा में प्रमुख कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस सम्मेलन में महासचिव और विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल, जिला अध्यक्ष रोहित दुबे और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
सत शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जम्मू.कश्मीर में सबसे ज्यादा वोट शेयर और 29 सीटें हासिल करके इतिहास रच दिया है। पार्टी नरेंद्र मोदी सरकार के राष्ट्र.समर्थकए जन.समर्थक कार्यक्रमों और नीतियों तथा पूरे केंद्र शासित प्रदेश में कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयासों के कारण इतनी ऊंचाई पर पहुंची है।
सत ने कहा भाजपा को सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली पार्टी होने का गौरव प्राप्त है और इसका श्रेय जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेताओं तक के कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने और प्रभावी शासन सुनिश्चित करने में भाजपा का हर कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाता है।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद सत शर्मा का कटरा में यह पहला आगमन था। इसलिए ढोल.नगाड़ों और मिठाइयों के वितरण के बीच उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें माला पहनाई गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ देविंदर कुमार मन्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी ने शहरी और ग्रामीण भारत में अपनी पहुंच का विस्तार किया है जिसके मूल में अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। चाहे चुनाव हो, समाज सेवा हो या संकट प्रबंधन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर रोहित दुबे ने कहा कि अंत्योदय और सेवा ही संगठन के सिद्धांतों द्वारा निर्देशित पार्टी का संरचित संगठनात्मक ढांचा यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक उच्च उद्देश्य.राष्ट्र निर्माण से प्रेरित हो। भाजपा का कैडर.संचालित दृष्टिकोण कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने, समर्थन जुटाने और सभी स्तरों पर लोकतांत्रिक जुड़ाव को मजबूत करने में सहायक रहा है। सम्मेलन की कार्यवाही का संचालन कटरा नगर समिति के अध्यक्ष शशि पाल ने किया। सम्मेलन में पार्टी नेता सोहन लाल, शालू, डीडीसी सदस्य निर्मला कुमारी व मेंगी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु ठाकुर के अलावा सैकड़ों गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मोनिका रानी