बीजेपी ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जम्मू, 6 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर भाजपा ने अपने अध्यक्ष सत शर्मा, विपक्ष के नेता और महासचिव, जम्मू-कश्मीर भाजपा सुनील शर्मा, महासचिव (संगठन) अशोक कौल, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में अपना स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर जम्मू में ध्वजारोहण के दौरान अशोक खजूरिया, अनुराधा चरक, राजिंदर शर्मा, वीनू खन्ना, अयोध्या गुप्ता, जिला अध्यक्ष नरेश सिंह जसरोटिया, तिलक राज गुप्ता, डॉ. प्रदीप महोत्रा, सूरज सिंह, बलदेव सिंह बिलवारिया, चंद्र मोहन शर्मा, विनय गुप्ता, एचएस पम्मी, सुनील प्रजापति, पुनीत महाजन, रेखा महाजन और अन्य भी मौजूद थे।

इसी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालयों, भाजपा कार्यालयों और भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों की छतों पर पार्टी का झंडा फहराया।

भाजपा नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

इसी बीच तरूण चुघ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी जम्मू-कश्मीर, विधायक राजीव जसरोटिया और सलाहकार के साथ भाजपा कार्यालय कठुआ में विजय शर्मा, रघुनंदन सिंह बब्लू, जिला अध्यक्ष उपदेश अंदोत्रा, गोपाल महाजन, प्रेम नाथ डोगरा, कुलदीप राज और अन्य नेताओं ने पार्टी का झंडा फहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

   

सम्बंधित खबर