सपा बसपा ने सिर्फ अपने परिवार को किया मजबूत -स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा सरकार देश को कर रही मजबूत तो वहीं सपा बसपा काग्रेस ने सिर्फ परिवार को किया मजबूत -जलशक्ति मंत्री*भाजपा सरकार देश को कर रही मजबूत तो वहीं सपा बसपा काग्रेस ने सिर्फ परिवार को किया मजबूत -जलशक्ति मंत्री*भाजपा सरकार देश को कर रही मजबूत तो वहीं सपा बसपा काग्रेस ने सिर्फ परिवार को किया मजबूत -जलशक्ति मंत्री*

गोरखपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा स्थापना दिवस अभियान के उपलक्ष्य में गाँव चलो अभियान के क्रम में सहजनवा विधानसभा के ग्राम बनगाँवा में प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुचें। एक कार्यकर्ता के घर आयोजित चौपाल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के तपस्वी कार्यकर्ताओं की भरमार है। पार्टी का मिशन देश को आगे बढ़ाने के लिये है, सपा बसपा कांग्रेस जैसी पार्टी नही जो सिर्फ परिवार के विकास को लेकर काम करती हैं।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संघर्ष जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा अन्त्योदय लक्ष्य को भाजपा सरकार साकार कर रही है। उन्होंने कहा आज का बूथ अध्यक्ष कल का जिलाध्यक्ष है राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है विधायक सांसद बनता है।

आज कानून का शासन स्थापित हुआ है, महाकुम्भ का इतना बड़ा आयोजन सफल होना सुशासन का ही परिणाम है। जल शक्ति मन्त्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सभी को बिना भेदभाव हर घर तक पहुंचना है साथ बैठना है सरकार के विकास परक योजनाओं की चर्चा करनी है।

उन्होंने कहा भाजपा के हर कार्यकर्ता को शेर की तरह निडर होकर वंदे मातरम और राष्ट्रप्रथम के भाव से कार्य करना है। उन्होंने घर-घर भ्रमण कर विकास कार्यों जानकारी ली भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने जलशक्ति मन्त्री का स्वागत करते हुए कहा कि 06 से 13 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसके क्रम में ग्राम चौपाल के माध्यम से सरकार उपलब्धियों की चर्चा कर आमजन की राय को जानने का काम किया जायेगा।

विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा सहजनवा विधानसभा आईटी का हब बन चुका है निरन्तर उद्योगों की स्थापना हो रही है। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विधानसभा का समग्र विकास हो रहा है।निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने भी चौपाल को सम्बोधित किया।

इस मौके पर अध्यक्ष संजू सिंह,वरिष्ठ नेता सत्यव्रत त्रिपाठी,ब्रह्मानंद शुक्ला ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव, छोटेलाल मौर्य, मनोज शुक्ला,के एम मझवार,रामपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्यनाथ विश्वकर्मा,इंद्र निगम शिवचरण प्रसाद,नागेंद्र सिंह, नरेंद्र शुक्ला रंगनाथ पांडेय,संजय सिंह,राणा प्रताप सिंह,भुवनेश्वर प्रताप सिंह देवकीनंदन पाठक अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर