संत शिरोमणि रविदास जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दी पुष्पांजलि
- Admin Admin
- Feb 12, 2025

नई दिल्ली, 12 फ़रवरी (हि.स.)। दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि रविदास की 648वी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग उपस्थित रहे।
इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भी उपस्थित रहे। इस मौके पर
तरुण चुघ ने संत शिरोमणि रविदास को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि संत रविदास को याद करने के साथ सभी बुराइयों को त्यागने और समाज की भलाई के लिए जीवन समर्पित करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास जी ने सदैव जन कल्याण किया और भगवत प्राप्ति की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा ने संत शिरोमणि रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही समाज के सभी महापुरुषों के योगदान का विस्तार से वर्णन किया। मोर्चे के प्रदेश महामंत्री लाजपत राय, रूपेश मेहरा सहित भाजपा दक्षिणी दिल्ली के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौटाला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी सहित सभी जिलाध्यक्ष ओर मंडलों के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी