बीटीआर चुनावी संकल्प पत्र कल जारी करेगी भाजपा

गुवाहाटी (असम), 11 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) चुनावी संकल्प पत्र कल सुबह 9 बजे जारी करेगी।

यह कार्यक्रम गुवाहाटी के बशिष्ठ चारिआली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया, कैबिनेट मंत्री डॉ. रणोज पेगू तथा भाजपा असम प्रदेश के प्रभारी हरीश द्विवेदी मौजूद रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर