कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कनेक्ट सेंटर के सदस्यों को सौंपी गई संगठनात्मक जिलों का प्रभार

पटना, 18 मई (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने संगठन को मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से कनेक्ट सेंटर के सदस्यों के बीच विभिन्न संगठनात्मक जिलों का प्रभार आवंटित किया है।

मिन्नत रहमानी को अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पटना अर्बन, कटिहार रूरल, कटिहार अर्बन, पूर्णिया रूरल एवं पूर्णिया अर्बन का प्रभार दिया गया है।

राजीव मेहता को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, मधुबनी ईस्ट, मधुबनी वेस्ट, पटना रूरल-1, पटना रूरल-2, रोहतास, नालंदा एवं बिहारशरीफ का प्रभार सौंपा गया है।

शशि रंजन को दरभंगा रूरल, दरभंगा अर्बन, समस्तीपुर रूरल, समस्तीपुर अर्बन, मुजफ्फरपुर तथा काँटी का प्रभार दिया गया है।

प्रेमचंद सिंह को सोनपुर, छपरा, सिवान, सुपौल, गोपालगंज, भागलपुर एवं बांका का प्रभार दिया गया है।

ई. कमल कुमार को मुंगेर, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, लखीसराय तथा शेखपुरा जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

पंकज यादव को पश्चिमी चंपारण, बगहा, पूर्वी चंपारण, गोविन्दगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली रूरल, वैशाली अर्बन एवं औरंगाबाद का प्रभार दिया गया है।

विमलेश तिवारी को अरवल, गया जी, शेरघाटी-बोधगया, जहानाबाद, नवादा एवं महाराजगंज जिलों का प्रभार दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उम्मीद जताई है कि सभी जिम्मेदार पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

   

सम्बंधित खबर