सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी को नौकरी देगी राज्य सरकार

पटना, 15 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी स्व कृष्ण भूषण कुमार की धर्मपत्नी शालू कुमारी एवं पीड़ित परिवार ने मुलाकात कर परिवार के भरण-पोषण तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए नियमानुसार उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देगी एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे पहले राज्य सरकार ने स्व कृष्ण भूषण कुमार के आश्रित को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी थी।

गौरतलब है कि 28 अप्रैल को सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

---------------

   

सम्बंधित खबर