कटिहार अमृतसर समर स्पेशल ट्रेन की मांग के अनुरूप रेलवे बोर्ड ने बढ़ाए फेरे
- DSS Admin
- Jun 07, 2026
अररिया 07 जून(हि.स.)।
गर्मी के मौसम में यात्रियों की भारी भरकम भीड़ के दवाब को लेकर कटिहार से वाया फारबिसगंज अमृतसर चलने वाली समर स्पेशल ट्रेन संख्या 05736/35 के फेरों में रेलवे बोर्ड के द्वारा बढ़ोतरी की गई है।
आगामी जुलाई माह में तीन फेरों में बढ़ोतरी की घोषणा रेलवे बोर्ड के द्वारा की गई।जानकारी कटिहार मंडल रेल के डीआरयूसीसी सदस्य बछराज राखेचा ने देते हुए बताया कि 15 जुलाई से 29 जुलाई तक बुधवार को कटिहार से अररिया फारबिसगंज होते हुए अमृतसर के लिए एवं 17 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को कुल तीन फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।ट्रेन अपने पूर्व की समय सारणी और निर्धारित मार्ग होकर चलेगी और टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।
इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य सह समस्तीपुर डिवीजन के डीआरयूसीसी सदस्य विनोद सरावगी,स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य सुभाष अग्रवाल,बिहार रेल यूजर्स एशोसियेशन के सदस्य चंदन भगत आदि ने इस समर स्पेशल के परिचालन के विस्तार को लेकर रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया है तथा इसे नियमित करने की मांग भी की है।

