हिसार : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर चल रहे फर्जी सदस्यता लिंक से रहें सावधान : सिद्धांत जैन

जिला पुलिस ने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

हिसार, 23 मई (हि.स.)। देश में इस समय सोशल मीडिया

पर तेजी से वायरल हो रहे व्यंगात्मक डिजिटल आंदोलन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता का फायदा

उठाकर साइबर ठगों ने मासूम लोगों, विशेषकर युवाओं को ठगना शुरू कर दिया है। ऐसे में

पुलिस प्रशासन और साइबर सेल द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में आम जनता के लिए एक विशेष

सुरक्षा एडवाइजरी (पब्लिक अलर्ट) जारी की गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शनिवार काे कहा कि साइबर

अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी

की सदस्यता लें’ या ‘कॉकरोच जनता पार्टी

से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें’ जैसे भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने

कहा कि यह कोई आधिकारिक लिंक नहीं, बल्कि फिशिंग अटैक है। जैसे ही कोई यूजर इस संदिग्ध

लिंक पर क्लिक करता है या फॉर्म भरते समय ओटीपी साझा करता है, उसका मोबाइल फोन हैक

हो जाता है।

ठग इस हैकिंग के जरिए पीड़ितों के बैंक खाते की जानकारी, व्यक्तिगत डेटा

और पासवर्ड चुरा रहे हैं, जिससे उनके खातों से पैसे उड़ाए जा रहे हैं या उनके नाम पर

फर्जी लोन लिए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे में किसी भी अज्ञात या संदिग्ध

लिंक पर क्लिक न करें, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर कोई भी ऐप डाउनलोड या फॉर्म न भरें और यदि ऐसी

कोई धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट दर्ज

कराएं।

   

सम्बंधित खबर