घाटाल में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

पश्चिम मेदिनीपुर, 01 जून (हि.स.)। जिले के घाटाल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक का नाम प्रलयन चौधरी (25) है।जबकि घायल युवक का नाम मोहन टुडू है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटाल थाना अंतर्गत महाराजपुर निवासी प्रलयन चौधरी (25) सोमवार सुबह अपने मित्र मोहन टुडू के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवग्राम इलाके के पास बाइक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल घाटाल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रलयन चौधरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मोहन टुडू का उपचार जारी है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर