बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

सिलीगुड़ी, 27 सितंबर (हि.स.)। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस और घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम नितेश हेम्ब्रम है। उसे उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने चोरी की चार बाइक भी बरामद किये है।

कर्शियांग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राय ने शुक्रवार को विधाननगर में एक संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। अभिषेक राय ने कहा कि 19 सितंबर को विधाननगर जांच केंद्र में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा से नितेश हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। आरोपित से गहन पूछताछ के बाद चार बाइक बरामद की गई हैं। इस घटना में और कौन शामिल है, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

   

सम्बंधित खबर